ePaper

बना निम्न दबाव का क्षेत्र, दक्षिण बंगाल में हो सकती है भारी बारिश

Updated at : 23 Jul 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
बना निम्न दबाव का क्षेत्र, दक्षिण बंगाल में हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से 24 से 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से 24 से 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. आइएमडी ने कहा कि बुधवार तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग के ऊपर चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है, जिसके फलस्वरूप अगले दो दिनों में उस इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है.

उसका कहना है कि निम्न दबाव प्रणाली और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण, दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ने की आशंका है. विभाग के अनुसार, 24 से 28 जुलाई की अवधि के दौरान क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. आइएमडी ने कहा कि 24 और 25 जुलाई को दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक मौसम प्रणाली के कारण उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में 26 जुलाई से भारी वर्षा होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola