सामाजिक श्रेणी विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक श्रेणी विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल से आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को दी राहत

विज्ञापन

राज्य के मुख्य सचिव डॉ मनोज पंत ने दी जानकारी कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव डॉ मनोज पंत ने सोमवार को राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों द्वारा सामाजिक श्रेणी विवरण जमा करने या अपडेट करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त, 2025 रात 11:59:59 बजे तक बढ़ा दी है. गौरतलब है कि केंद्रीकृत प्रवेश पोर्टल (सीएपी) के माध्यम से आवेदकों को अपनी सामाजिक श्रेणी विवरण अपडेट करने या अपलोड करने में सुविधा प्रदान करने के लिए खोला गया था, जो 29 जुलाई, 2025 से तीन अगस्त तक प्रभावी थी. हालांकि, सामाजिक श्रेणी विवरण अपलोड करने की तिथि को और आगे बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे. राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए, हमने सामाजिक श्रेणी विवरण अपलोड करने की समय सीमा को और बढ़ा दिया है, जिसे https://wbcap.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पोर्टल में अपनी सामाजिक श्रेणी विवरण अपडेट नहीं किया है, उन्हें एसएमएस, ईमेल और फोन कॉल के माध्यम से बार-बार सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को पूरा करने और मेरिट सूची प्रकाशित करने के लिए, यह आवश्यक है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी सामाजिक श्रेणी विवरण प्रदान नहीं किया है, वे तुरंत यह जानकारी प्रदान करें. उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर अपनी सामाजिक श्रेणी की जानकारी अपडेट/प्रदान नहीं कर पाएंगे, उन्हें प्रचलित नियमों के अनुसार डिफ़ॉल्ट माना जाएगा. अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि विस्तारित समय सीमा बीत जाने के बाद, उनकी सामाजिक श्रेणी के विवरण में किसी भी प्रकार के परिवर्तन या अद्यतन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जायेगा. राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 17 जून को सीएपी शुरू किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola