ePaper

हुकुमचंद जूट मिल में फिर हादसा मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

Updated at : 23 Jul 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
हुकुमचंद जूट मिल में फिर हादसा मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर स्थित हुकुमचंद जूट मिल में मंगलवार को काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक और मजदूर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

घटना से नाराज श्रमिकों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, जताया रोष

संवाददाता, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर स्थित हुकुमचंद जूट मिल में मंगलवार को काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक और मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोहम्मद रुस्तम अली (52) के रूप में हुई है, जो पाट घर में काम करते थे. वह हालीशहर नगरपालिका के 18 नंबर वार्ड स्थित नेल्सन रोड के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, जूट मिल में काम करते समय रुस्तम अली पाट का गट्ठर मशीन में डाल रहे थे. अचानक उनका हाथ मशीन में फंस गया. इसके बाद शरीर के अन्य हिस्से भी मशीन की चपेट में आ गये. उन्हें तुरंत निकाल कर नदिया स्थित कल्याणी इएसआइ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद श्रमिकों का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद मिल के श्रमिकों ने गुस्सा जाहिर करते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाये. मृतक के परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की. प्रबंधन की ओर से श्रमिक के परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है. वहीं, सूचना मिलते ही नैहाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया.

हुकुमचंद जूट मिल में तीन महीने में तीसरी मौत

हुकुमचंद जूट मिल में साढ़े तीन माह में मौत की यह तीसरी घटना है. इससे पहले भी दो मजदूरों की जान जा चुकी है. ऐसे में मिल में सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ गयी है. 13 अप्रैल को मिल के बैचिंग डिपार्टमेंट के श्रमिक मिठू साव की काम करते समय मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. 21 अप्रैल को मिल में काम करने के दौरान करंट लगने से हालीशहर के निवासी व बैचिंग विभाग के श्रमिक अकिंदर माली (53) की भी जान चली गयी थी.

जूट मिल यूनियन लिखेगी फैक्टरी इंस्पेक्टर को पत्र

जूट श्रमिक यूनियन के महासचिव धीरज कुमार झा ने बताया कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं. उन्होंने मिल में सुरक्षा की मांग को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठायी है, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर यूनियन की ओर से फिर से फैक्टरी इंस्पेक्टर को पत्र लिख कर मिल में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola