ePaper

Kolkata Police : नये सीपी ने डिटेक्टिव डिपार्टमेंट एवं आईबी को और अधिक अलर्ट रहने का दिया निर्देश

Updated at : 19 Sep 2024 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Police : नये सीपी ने डिटेक्टिव डिपार्टमेंट एवं आईबी को और अधिक अलर्ट रहने का दिया निर्देश

Kolkata Police : सीपी ने कोलकाता के प्रत्येक थाने के ओसी को किसी भी शिकायत पर गंभीरता से जांच करने को कहा है. उन्होंने लंबित मामलों की जांच जल्द पूरी करने का भी निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मुख्य बातें

  • लालबाजार के विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिया निर्देश
  • सभी थानों के ओसी को किसी भी शिकायत पर गंभीरता से जांच करने की सलाह
  • लंबित मामलों के बारे में भी स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर मनोज वर्मा ने सीपी का कार्यभार संभालने के बाद कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट एवं इंटेलिजेंस ब्रांच (आईबी) को और अधिक अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से उम मामलों की भी सूची मांगी है, जिसमें अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिया निर्देश

कोलकाता पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरजी कर की घटना के बाद कोलकाता पुलिस की छवि आम लोगों के बीच कुछ हद तक खराब हुई है. महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या और उसके साथ दुष्कर्म की घटना में सीबीआई ने टाला थाने के ओसी को अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है. ओसी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फोर्स में खासकर निचले रैंक पर काम करनेवाले पुलिसकर्मियों का मनोबल काफी टूट गया है. इस कठिन समय में मनोज वर्मा कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में सीपी की कुर्सी पर बैठें हैं. इसके साथ ही उन्होंने लालबाजार में खुफिया विभाग, इंटेलीजेंस, एसटीएफ, ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

Also read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा कहा,पांसकुड़ा में साजिशों की बाढ़, डीवीसी पर बोला हमला

लालबाजार के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को हमेशा अलर्ट मोड में रहने का आदेश

तत्कालीन कमिश्नर विनीत गोयल ने आरजी कर हमले में कोलकाता पुलिस की खुफिया एजेंसी की लापरवाही मानी थी. सूत्रों के मुताबिक सीपी ने खुफिया एजेंसी आईबी एवं लालबाजार के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को हमेशा अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है. अपने नेटवर्क को और अधिक स्ट्रांग करने को कहा है. खबर है कि उनसे उनकी कार्य रिपोर्ट भी मांगी गयी है. इसके साथ सीपी ने कोलकाता के प्रत्येक थाने के ओसी को किसी भी शिकायत पर गंभीरता से जांच करने को कहा है. उन्होंने लंबित मामलों की जांच जल्द पूरी करने का भी निर्देश दिया है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola