Kolkata News : एक बार फिर बढ़ सकती हैं पावरोटी की कीमतें

Kolkata News : कोलकाता में हर दिन दो लाख 30 हजार पीस पावरोटी की खपत होती है .
Kolkata News : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर पावरोटी की कीमत में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है. मेट्रो गोल्ड एंड मॉर्डन व स्लाइस्ड एंड सैनडूच नामक संस्था ने दाम बढ़ाने का संकेत दिया है. जानकारी के मुताबिक कीमतों में चार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. 400 ग्राम पावरोटी इस समय 32 रुपये में मिल रहा है. अब यह 36 रुपये में मिलेगा. 15 नवंबर से नयी कीमत लागू हो सकती है.
कोलकाता में हर दिन दो लाख 30 हजार पीस पावरोटी की खपत
एक पाउंड पावरोटी की कीमत इस समय 28 रुपये है, जो बढ़ कर 32 रुपये हो सकती है. बताया जा रहा है कि मैदा, चीनी, तेल सहित अन्य चीजों की कीमत में इजाफा होने के कारण पावरोटी की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है. कोलकाता में हर दिन दो लाख 30 हजार पीस पावरोटी की खपत होती है . मॉर्डन ब्रेड कंपनी के शांतिदेव भंडारी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने पावरोटी की कीमत बढ़ा दी है. मल्टी ग्रेन पावरोटी में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










