कलकत्ता हाईकोर्ट ने तय कर दी चिंगड़ीहाटा मेट्रो निर्माण की समय सीमा, 15 फरवरी तक पूरा करना होगा काम

कलकत्ता हाईकोर्ट.
Kolkata Metro News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने चिंगड़ीहाटा मेट्रो के निर्माण की समय सीमा तय कर दी है. हाईकोर्ट ने 15 फरवरी तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है. पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण रूट के करीब 366 मीटर हिस्से पर काम रुका हुआ है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार, पुलिस और मेट्रो प्रबंधन को संयुक्त बैठक कर समाधान निकालने का निर्देश दिया था. उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.
Table of Contents
Kolkata Metro News: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्रों को आईटी केंद्र सॉल्टलेक सेक्टर-5 से जोड़ने वाली न्यू गरिया- एयरपोर्ट मेट्रो रेलवे परियोजना का काम पूरा करने के लिए समय-सीमा तय कर दी है. योजना के काम में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवार को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल व न्यायाधीश पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि यह काम अगले वर्ष 15 फरवरी तक पूरा किया जाये.
हाईकोर्ट ने तय की 15 फरवरी की डेडलाइन
पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क बंद करने की अनुमति नहीं देने के कारण गतिरोध उत्पन्न हो गया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने राज्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 6 जनवरी तक मेट्रो रेलवे को सूचित करें कि पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाइपास पर व्यस्त चिंगड़ीहाटा क्रॉसिंग पर काम पूरा करने के लिए आवश्यक किन 3 दिनों के लिए यातायात बंद किया जायेगा. 3 दिन तक ईएम बाइपास पर रात के समय ट्रैफिक कंट्रोल कर योजना का काम पूरा करना होगा. अदालत ने निर्देश दिया कि ओवरहेड मेट्रो रेल ट्रैक के निर्माण का काम 15 फरवरी, 2026 तक पूरा कर लिया जाये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Kolkata Metro News: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने की वजह से रुका हुआ है काम
पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण रूट के करीब 366 मीटर हिस्से पर काम रुका हुआ है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार, पुलिस और मेट्रो प्रबंधन को संयुक्त बैठक कर समाधान निकालने का निर्देश दिया था. उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इसी देरी को लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




