R G Kar Hospital Incident : बीजेपी का आरोप- ममता बनर्जी के गुंडों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Aug 2024 1:09 PM

विज्ञापन

R G Kar Hospital Incident : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के बाद बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है. जानें पार्टी ने क्या कहा

विज्ञापन

R G Kar Hospital Incident : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के बाद बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी और प्रदेश की ममता सरकार पर जमकर हमला किया. पार्टी ने पश्चिम बंगाल के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है. अस्पताल में पिछले सप्ताह एक परास्नातक महिला ट्रेनी डॉक्टर से कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं.

क्या कहा बीजेपी ने मामले को लेकर

सत्तारूढ़ टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में गुरुवार को तड़के हुई गुंडागर्दी ने सभी हदें पार कर दीं. उन्होंने पुलिस से कहा कि वह इस घटना में शामिल हर अपराधी पर एक्शन ले और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करे, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो. इस बीच बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- जब पश्चिम बंगाल के शांतिपूर्ण नागरिक सड़कों पर उतरे, तो क्रूर गुंडों ने पूर्व नियोजित हमला कर आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की. इससे वहां अफरातफरी मच गई और लोग घायल हो गए.

Kolkata: protestors at the rg kar medical college and hospital during a protest against the alleged rape and murder of a trainee doctor inside the hospital premises, in kolkata

ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा आरोप

बीजेपी ने सवाल कि इस हमले के दौरान कोलकाता पुलिस कहां थी? वह कहीं छिपी रही और नुकसान होने के बाद ही सामने आई. अपनी विफलता स्वीकार करने के बजाय वे आंदोलन और मीडिया को बलि का बकरा बना रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा भेजे गए ‘‘टीएमसी के गुंडों’’ ने की है.

Read Also : R G Kar Hospital Incident : आरजी कर अस्पताल बना रणक्षेत्र, उत्तेजित लोगों ने पुलिस की गाड़ी और बैरिकेड तोड़ा, मचा हंगामा

Kolkata: protestors at the rg kar medical college and hospital during a protest against the alleged rape and murder of a trainee doctor inside the hospital premises, in kolkata, early thursday

विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को हुई तोड़फोड़

अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना के विरोध में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को यह तोड़फोड़ की घटना हुई. अस्पताल का दौरा करने के बाद कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने दावा किया कि मीडिया की वजह से हालात बिगड़ गए हैं. स्थिति और बिगड़ गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola