Kolkata Doctor Murder : डॉक्टरों के ‘काम बंदी’ से बंगाल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Kolkata Doctor Murder : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रभावित रहीं.
Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म के बाद कत्ल कर दी गई स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय और कार्यस्थलों पर सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रभावित रहीं. यह दूसरी बार है जब बंगाल के सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर ‘काम बंदी’ पर चले गए हैं.
डॉक्टरों ने मंगलवार से फिर बंद कर दिया काम
नौ अगस्त को आर.जी. कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे. सरकार द्वारा उनकी अधिकतर चिंताओं का समाधान करने का वादा किए जाने के बाद वे 42 दिनों के पश्चात 21 सितंबर को आंशिक रूप से काम पर लौट आए और आवश्यक सेवाएं फिर से शुरू कर दीं. हालांकि, सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों ने मंगलवार से फिर काम बंद कर दिया.
Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें
जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, केंद्रीय एजेंसी की जांच धीमी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉक्टरों में शामिल अनिकेत महाता ने कहा, सरकार ने अब तक हमें हमारी मांगों पर बात-चीत के लिए आमंत्रित नहीं किया है.डॉक्टरों ने चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच की गति पर भी चिंता व्यक्त की है.कनिष्ठ डॉक्टरों द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया गया कि केंद्रीय एजेंसी की जांच धीमी है और वे निराश हैं.मृतक डॉक्टर के लिए शीघ्र न्याय की मांग के अलावा, आंदोलनकारी चिकित्सक राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने और अस्पतालों में अधिक पुलिस सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं.
Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




