ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, बैठक के लिये रखी ये शर्तें

Updated at : 11 Sep 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, बैठक के लिये रखी ये शर्तें

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डॉक्टरों का कहना हैं कि अगर बैठक होती है तो  सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों को लेकर जो कमेटी बनायी गयी है, उसके 30 सदस्य इस बैठक में जायेंगे.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : मुख्य सचिव के पत्र के बाद भी जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी है.उन्होंने बैठक के लिये कई शर्तें भी रखी है. जूनियर डॉक्टर का कहना है कि 12-15 नहीं बल्कि 30 लोगों को बैठक में लाना चाहते हैं. चार और शर्तें भी दी गई हैं.

बैठक के लिये रखी ये शर्तें

  • पूरी बैठक की लाइव प्रसारण की जाए.
  • उन्हें पहले से तय पांच सूत्री मांगों पर भी चर्चा करनी है.
  • बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहें.
  • नवान्न को भेजे ई-मेल में जूनियर डॉक्टरों ने इन पांच सूत्री मांगों की जानकारी दी है. 

बैठक में कमेटी के सभी सदस्य होंगे शामिल

इस संबंध में जूनियर डॉक्टरों ने पत्रकारों से भी बात की. वे कह रहे हैं कि अगर बैठक होती है तो  सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों को लेकर जो कमेटी बनायी गयी है, उसके 30 सदस्य इस बैठक में जायेंगे. वरना बैठक में कोई भी शामिल नहीं होगा.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

जूनियर डाॅक्टरों में ममता बनर्जी से मांगा था समय

इससे पहले दिन में तीन बजकर 49 मिनट पर आंदोलनकारी जूनियर चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ई-मेल भेजकर गतिरोध पर चर्चा के लिए समय मांगा था. जिसके जवाब में सरकार की ओर से उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित करते हुए 12-15 प्रतिनिधियों के इसमें शामिल होने को कहा गया था. राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने पत्र में कहा, ‘‘हम आपके प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित करते हैं, जिसमें 12-15 सहकर्मी शामिल हों.जिसको मानने से डाॅक्टरों ने इंकार कर दिया है.

Also read : Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola