ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता में एक्शन में दिखी सीबीआई और ईडी, कई जगहों पर की छापेमारी

Updated at : 12 Sep 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

ईडी और सीबीआई

Kolkata Doctor Murder Case : ईडी की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के चिनार पार्क स्थित घोष के पैतृक घर पर भी छापेमारी की.उन्होंने बताया, हमारे अधिकारी लोहया और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के ‘करीबी’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की. एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के टाला इलाके में चंदन लोहया के फ्लैट और कालिंदी स्थित कार्यालय में छापे मारी की है.

चिनार पार्क में संदीप घोष के बंद पैतृक घर में ईडी की छापे मारी

ईडी की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के चिनार पार्क स्थित घोष के पैतृक घर पर भी छापेमारी की.उन्होंने बताया, हमारे अधिकारी लोहया और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं. घोष ने टेंडर देने में उनकी मदद की थी.उन्होंने कहा, ईडी की एक अन्य टीम आरजी कर अस्पताल को उपकरण की आपूर्ति करने वाले संस्थान के कार्यालय में भी दस्तावेजों की जांच कर रही है. सरकारी अस्पताल और संस्थान के बीच कुछ संदिग्ध लेन-देन है.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

ईडी के साथ ही सीबीआई की कार्रवाई जारी

ईडी के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.सीबीआई ने इस मामले में घोष और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola