बंगाल में विभाजन की राजनीति कर रहीं ममता बनर्जी : शुभेंदु अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 11:13 PM

विज्ञापन

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दीघा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायी समिति द्वारा आयोजित कालीपूजा मंडप का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल सरकार की जमकर आलोचना की.

विज्ञापन

हल्दिया

. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दीघा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायी समिति द्वारा आयोजित कालीपूजा मंडप का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया : मुख्यमंत्री राज्य में विभाजन की राजनीति कर रही हैं. सनातन धर्म के देवी-देवताओं की मूर्तियां इस राज्य में तोड़ी जाती हैं. सरकार को बताना चाहिए कि दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाये गये हैं? उन्होंने आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना का जिक्र करते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola