जेयू : दीवारों पर लिखे गये नारों को मिटाने का अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
जेयू : दीवारों पर लिखे गये नारों को मिटाने का अभियान शुरू

जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे नारों और भित्ति चित्रों को मिटाने का काम शुरू किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे नारों और भित्ति चित्रों को मिटाने का काम शुरू किया गया है. इनमें से कई मामले एक मार्च को शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के परिसर दौरे के बाद सामने आये हैं, जिसके कारण छात्रों में हिंसा हुई और आरोप लगे कि बाहर निकलते समय उनकी कार ने एक प्रदर्शनकारी को टक्कर मार दी थी. सफेदी अभियान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक मुख्यालय अरविंद भवन से शुरू किया गया है. इसको लेकर जेयू के एक अधिकारी ने बताया कि इसे टेक्नोलॉजी भवन में ले जाया जायेगा, जहां एक दीवार पर ””””आजाद कश्मीर”””” का नारा लिखा था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) और 152 (देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया था. जेयू के दो छात्र, जो एक अति-वामपंथी संघ के सक्रिय सदस्य बताये जाते हैं और एक पूर्व छात्र को एक मार्च को परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन पर बीएनएस की ये धाराएं लगायी गयी थीं. कुछ छात्र अरविंद भवन के सामने की दीवार पर एक नारा लिख रहे थे, जिस पर लिखा था, “ब्रात्य बसु को गिरफ्तार करो. इसके बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. मंत्री तृणमूल समर्थक शिक्षक संघ की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के लिए परिसर में आये थे, जहां वामपंथी और अति वामपंथी छात्र संघों के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया, जो चाहते थे कि मंत्री जेयू में चुनाव कराने पर तुरंत चर्चा करें. इसके बाद दीवारों पर अभद्र नारे लिखने का सिलसिला शुरू हो गया. अब जेयू प्रशासन ने दीवारों को साफ करना शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola