आज बड़ाबाजार-गार्डेनरीच में बंद रह सकती है इंटरनेट सेवा

उच्च माध्यमिक की परीक्षा में पेपर लीक होने पर लगाम कसने के लिए गुरुवार को कोलकाता के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद रह सकती है. इन इलाकों में बड़ाबाजार, काशीपुर और गार्डेनरीच प्रमुख तौर पर शामिल है.
कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षा में पेपर लीक होने पर लगाम कसने के लिए गुरुवार को कोलकाता के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद रह सकती है. इन इलाकों में बड़ाबाजार, काशीपुर और गार्डेनरीच प्रमुख तौर पर शामिल है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की तरफ से लिखित तौर पर इसका निर्देश आने पर पुलिस इसका पालन करेगी.
लालबाजार सूत्र बताते हैं कि कई इलाकों में परीक्षा के कुछ समय के अंदर पेपर लीक होने की शिकायत मिलती थी.
व्यापािरयों ने जतायी नाराजगी :
कोलकाता में इस तरह की घटना नहीं होने के बावजूद पहले से सतर्क रहने के कारण इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस फैसले को लेकर बड़ाबाजार के व्यापारी वर्ग काफी नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है कि एशिया के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र होने के कारण यहां इंटरनेट पर आश्रित होकर व्यापार चलता है. ऐसे में कुछ घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद रहने पर उनका व्यापार प्रभावित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










