द साइलेंट इनवेजन : घुसपैठ पर भाजपा की डॉक्यूमेंट्री जारी

Updated:
विज्ञापन
द साइलेंट इनवेजन : घुसपैठ पर भाजपा की डॉक्यूमेंट्री जारी

भाजपा ने राज्य में कथित घुसपैठ के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री जारी की. ‘द साइलेंट इनवेजन’ नामक इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पार्टी ने बढ़ती घुसपैठ को राज्य और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

भाजपा ने राज्य में कथित घुसपैठ के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री जारी की. ‘द साइलेंट इनवेजन’ नामक इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पार्टी ने बढ़ती घुसपैठ को राज्य और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है.

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर एक समर्पित वोट-बैंक तैयार कर रही है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 1980 से ही भाजपा यह चेतावनी देती आ रही है कि घुसपैठ बिना पारंपरिक युद्ध के भारत को कमजोर करने की साजिश है. इसी क्रम में प्रदेश भाजपा ने यह डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की है. भाजपा के अनुसार, फिल्म में तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर दिखाया गया है कि किस प्रकार बड़े पैमाने पर घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्रों का नेटवर्क पश्चिम बंगाल के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को प्रभावित कर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुका है.डॉक्यूमेंट्री का पहला एपिसोड ‘टिकिंग टाइम बॉम्ब’ शीर्षक से जारी किया गया है. इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में अल-कायदा और जेएमबी जैसे संगठनों से जुड़े तत्वों की गिरफ्तारी का उल्लेख किया गया है.

साथ ही असम में हाल में चलाये गये ऑपरेशन प्रघात (2024-25) का भी जिक्र है. भाजपा का दावा है कि डॉक्यूमेंट्री में सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हेरफेर की कथित साजिशों को भी उजागर किया गया है.

इसमें फर्जी भारतीय पहचान पत्र हासिल करने के लिए कथित रेट-कार्ड, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान सबूत नष्ट करने के आरोप और बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिये बड़े पैमाने पर आवाजाही जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola