ePaper

उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल ग्रांड ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन

Updated at : 02 Aug 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल ग्रांड ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ग्रांड ट्रेड फेयर 2025 का उद्घाटन शनिवार को साइंस सिटी, कोलकाता में राज्य की उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की मंत्री डॉ शशि पांजा ने किया

विज्ञापन

कोलकाता. भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ग्रांड ट्रेड फेयर 2025 का उद्घाटन शनिवार को साइंस सिटी, कोलकाता में राज्य की उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की मंत्री डॉ शशि पांजा ने किया. इस अवसर पर भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पचीसिया सहित कोलकाता में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, रूसी संघ और म्यांमार संघ गणराज्य के महावाणिज्य दूत जू वेई, मैक्सिम कोजलोव और आंग आंग म्यो थीन विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस वर्ष के मेले में 500 स्टॉल्स लगाये गये हैं, जहां हजारों उपभोक्ता व व्यावसायिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है. अफगानिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, ईरान, लेबनान, मलेशिया, तुर्की, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों के व्यापारी, कारीगर, स्टार्टअप, एमएसएमइ कंपनियां और उद्यमी मेले में भाग ले रहे हैं. भारत के भीतर से भी असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और गुजरात सहित 18 राज्यों की प्रतिनिधियों ने इस भव्य आयोजन में भाग लिया है.

मेले में शिल्प, टेक्सटाइल, खाद्य, आयुर्वेद, मशीनरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्टअप नवाचार जैसे कई क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित किये जा रहे हैं. पिछले वर्ष इस फेयर को पांच लाख से अधिक दर्शकों ने देखा था. आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष दर्शकों की संख्या और भी अधिक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola