इसीओआर ने की वित्तीय वर्ष 2024-25 में 259.254 मिलियन टन माल ढुलाई

ईस्ट कोस्ट रेलवे (इसीओआर) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 259.254 मिलियन टन माल ढुलाई की.
लगातार छठे वर्ष 200 मीट्रिक टन माल लदान का आंकड़ा किया पार
कोलकाता. ईस्ट कोस्ट रेलवे (इसीओआर) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 259.254 मिलियन टन माल ढुलाई की. ईस्ट कोस्ट रेलवे का यह अबतक का उत्कृष्ट प्रदर्शन है. ईस्ट कोस्ट रेलवे देश का पहला रेलवे जोन बन गया है जिसने 259 मिलियन टन का आंकड़ा पार किया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने माल ढुलाई में पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 1.2 प्रतिशत ज्यादा है. इस अवधि के दौरान, 200 मीट्रिक टन लोडिंग को पार करने वाले जोनल रेलवे में दक्षिण पूर्व मध्य (एसईसी) रेलवे ने 253.208 मीट्रिक टन, दक्षिण पूर्व (एसई) रेलवे ने 212.361 मीट्रिक टन और पूर्व मध्य (ईसी) रेलवे ने 202.62 मीट्रिक टन माल लोड किया.
ईसीओआर ने लगातार छठे वर्ष 200 मिलियन टन का आंकड़ा पार करने की ऐतिहासिक उपलब्धि को बरकरार रखने में कामयाब रहा है. 259.254 मिलियन टन माल लोड किया, जो किसी भी भारतीय रेलवे जोन के लिए एक नया रिकॉर्ड है. पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 153.271 मिलियन टन कोयला, स्टील प्लांटों को 9.952 मिलियन टन कच्चा माल, 21.381 मिलियन टन स्टील, 32.476 मिलियन टन लौह अयस्क, 1.065 मिलियन टन सीमेंट, 2.989 मिलियन टन खाद्यान्न, 6.772 मिलियन टन उर्वरक, 2.991 मिलियन टन खनिज तेल और 28.357 मिलियन टन कंटेनरों में माल ढुलाई किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




