बारासात में दहेज हत्या का आरोप, पति अरेस्ट, सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन
बारासात में दहेज हत्या का आरोप, पति अरेस्ट, सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग

बारासात म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 27 के शक्तिनगर आमतला इलाके में दहेज की मांग को लेकर एक नयी-नवेली शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप सामने आया है.

विज्ञापन

थाने के सामने सड़क जाम प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

संवाददाता, बारासात

बारासात म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 27 के शक्तिनगर आमतला इलाके में दहेज की मांग को लेकर एक नयी-नवेली शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप सामने आया है. मृतका सुनीता सरकार (23) की शादी चार महीने पहले अश्विनीपल्ली की रहने वाली सौम्य दत्ता से हुई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति सौम्य दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ससुर सुजॉय दत्ता और सास मधुचंदा सरकार की गिरफ्तारी नहीं होने से इलाके में आक्रोश फैल गया है.

सास-ससुर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन: गुस्साए लोगों ने शुक्रवार दोपहर आरोपी सौम्य दत्ता के घर के सामने इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग बारासात पुलिस स्टेशन पहुंचे और थाने का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सास-ससुर को भी तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. एक प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता को प्रभावशाली होने के कारण बचाया जा रहा है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है.

परिवार का आरोप, पैसों की मांग और प्रताड़ना: सुनीता सरकार के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सौम्य दत्ता का परिवार उसके रेडीमेड कपड़ों के व्यवसाय के लिए पैसे की मांग कर रहा था. कुछ पैसे देने के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन बाद में दोबारा दबाव बढ़ गया. परिवार का कहना है कि सुनीता को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत : परिजनों के अनुसार बुधवार रात ससुराल वालों ने सुनीता के बीमार पड़ने की सूचना दी. जब उसके पिता और अन्य परिजन वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola