हुमायूं कबीर ने उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार, 182 सीटों पर लड़ेगी आम जनता उन्नयन पार्टी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
हुमायूं कबीर ने उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार, 182 सीटों पर लड़ेगी आम जनता उन्नयन पार्टी

पत्रकारों से बात करते हुमायूं कबीर

Humayun Kabir: हुमायूं कबीर ने कहा कि नंदीग्राम में उम्मीदवार तय हो चुका है और भवानीपुर में एक गैर-बंगाली मुस्लिम को उम्मीदवार दे रहे हैं.

विज्ञापन

Humayun Kabir: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नवगठित आम जनता उन्नयन पार्टी के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी बहुचर्चित भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम उम्मीदवार पूनम बेगम को मैदान में उतारेगी. वैसे इसकी आधिकारिक घोषणा 22 मार्च को होगी. मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के निर्माण की अपनी योजना को लेकर कबीर हाल के महीनों में सुर्खियों में रहे हैं.

रविवार को घोषित होगी सूची

पत्रकारों से करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि पूरी सूची रविवार को घोषित की जाएगी. उन्होंने ने यह भी संकेत दिया कि एआइएमआइएम उनकी पार्टी के साथ समन्वय में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. कबीर स्वयं मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों, रेजिनगर और नाओदा से चुनाव लड़ेंगे. इस तरह वे अपने पूर्व राजनीतिक आधार भरतपुर से अलग हो जाएंगे, जहां से उन्होंने पिछले चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी.

फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद को टिकट

पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में पूर्व बर्धमान के पुर्बस्थली उत्तर से बापन घोष, कांदी से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर और बेलडांगा से सैयद अहमद कबीर शामिल हैं. मालदा जिले में पार्टी ने रतुआ से रायल इस्लाम, मालतीपुर से अब्दुल मिनाज शेख, बैष्णबनगर से मुस्कुरा बीबी, मानिकचक से अबू शैद और सुजापुर से नसीमुल हक को मैदान में उतारा है. अन्य प्रत्याशियों में भरतपुर से सैयद खुबैब अमीन, बेहाला पूर्व से अनुपम रोहदागीर, फरक्का से इम्तियाज मोल्ला और हरिहरपारा से बिजय शेख शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कौन कहां से उम्मीदवार

  • बापन घोष पूर्वी बर्दवान के पूर्व स्थली उत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • हुमायूं कबीर खुद रेजिनगर और नवादा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • यासिर हैदर मुर्शिदाबाद के कंडी से चुनाव लड़ेंगे.
  • सैयद अहमद कबीर बेलडांगा से चुनाव लड़ेंगे.
  • रॉयल इस्लाम मलादा के रतुआ से चुनाव लड़ेगा.
  • अबू मिन्नत शेख मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगे.
  • मस्करा बीबी मालदा के वैष्णवनगर से चुनाव लड़ेंगी.
  • अबू सईद मानिकचक से चुनाव लड़ेंगे.
  • नसीमुल हक मालदा के सुजापुर से चुनाव लड़ेंगे.
  • पीरजादा खय्याब अमीन साहब भरतपुर से चुनाव लड़ेंगे.
  • फरक्का से चुनाव लड़ेंगे इम्तियाज मोल्ला.
  • विजय शेख हरिहरपारा से चुनाव लड़ेंगे.
  • अनुपम रोहतगी कोलकाता के बेहाला पूर्व से चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में अपनों से ही घिरे शुभेंदु अधिकारी, तृणमूल ने पवित्र को उतारा मैदान में

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola