हुगली : चाकू मारकर पति की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

पत्नी के विवाहेतर संबंध में बाधा बन रहे पति की छुरा मारकर हत्या करने का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है. मगरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.
विज्ञापन
पत्नी पर भी संदेह, मगरा में सनसनी
प्रतिनिधि, हुगलीपत्नी के विवाहेतर संबंध में बाधा बन रहे पति की छुरा मारकर हत्या करने का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है. मगरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मगरा के शेरपुर इलाके के निवासी प्रसेनजीत दास (36) पेशे से शटरिंग का काम करते थे. बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों से उनकी पत्नी रत्ना दास का बलागढ़ के नित्यानंदपुर निवासी सुब्रत भक्त के साथ प्रेम संबंध था. प्रसेनजीत और रत्ना की शादी को 14 वर्ष हो चुके हैं और उनका एक नाबालिग बच्चा है. परिवार का दावा है कि प्रसेनजीत इस संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे थे, इसी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. सुब्रत और रत्ना के बीच घंटों फोन पर बातचीत होती थी, जिससे तनाव बढ़ता जा रहा था.प्रसेनजीत की मां कल्पना दास के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुब्रत शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और प्रसेनजीत को आवाज देने लगा. उसे घर से चले जाने को कहा गया. इसी दौरान काम से लौट रहे प्रसेनजीत से उसकी कहासुनी हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान सुब्रत ने प्रसेनजीत पर छुरा से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल प्रसेनजीत को मगरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य एकत्र किये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. मृतक की बहन ने थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि भाभी और सुब्रत के बीच लंबे समय से संबंध थे और इसी के चलते उनके भाई की हत्या करायी गयी है. उन्होंने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मगरा थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










