तृणमूल हावड़ा जिला हिंदी प्रकोष्ठ को शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल हावड़ा जिला हिंदी प्रकोष्ठ को शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति

पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने जहां अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद को रामनवमी के अवसर पर सशर्त शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी,

विज्ञापन

हावड़ा. पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर कलकत्ता हाइकोर्ट ने जहां अंजनी पुत्र सेना और विश्व हिंदू परिषद को रामनवमी के अवसर पर सशर्त शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी, वहीं तृणमूल कांग्रेस हावड़ा जिला हिंदी प्रकोष्ठ को शोभायात्रा निकालने की अनुमति पुलिस द्वारा नहीं मिलने से तृणमूल कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है.

अनुमति नहीं मिलने से इस बार हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से शोभायात्रा नहीं निकलेगी. यह जानकारी हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मानव जायसवाल ने दी. उन्होंने कहा कि वे लोग पुलिस के फैसले के खिलाफ कोर्ट नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयीं. डॉ जायसवाल ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास उनलोगों ने दो मार्गों में से किसी एक मार्ग से शोभायात्रा निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने नकार दिया. उन्होंने कहा कि शिवपुर अवनी मॉल से गोलाबाड़ी स्थित राम- सीता मंदिर तक या हावड़ा मैदान से राम- सीता मंदिर तक के लिए शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग की गयी थी, लेकिन पुलिस ने इन दोनों में से किसी भी मार्ग से इजाजत नहीं दी.

डॉ जायसवाल ने कहा कि सारी तैयारियां की जा चुकी हैं. ध्वज के साथ काफी सारे बैनर व पोस्टर बनवाये गये थे. प्रशासन ने उनलोगों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola