जघन्य : मां ने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
जघन्य : मां ने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

एक मां ने गुस्से में जमीन पर पटक कर अपने बेटे की जान ले ली. घटना कूचबिहार-1 ब्लॉक के हरिभंगा ग्राम पंचायत इलाके के दयाल छोड़ा गांव की है.

विज्ञापन

कोलकाता. एक मां ने गुस्से में जमीन पर पटक कर अपने बेटे की जान ले ली. घटना कूचबिहार-1 ब्लॉक के हरिभंगा ग्राम पंचायत इलाके के दयाल छोड़ा गांव की है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात मिताली दास नाम की एक महिला ने अपने 13 महीने के बेटे को उठाकर ज़मीन पर कई बार पटका. बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. लोग बच्चे को अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया. बच्चे की मां को गांववालों ने पकड़ लिया व उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाद में पुलिस ने आकर उसे बचाया. मिताली का पति तापस बर्मन एक प्रवासी मजदूर है. वह काम के सिलसिले में बेंगलुरु में रहता है. मिताली अपने ससुराल वालों के साथ गांव के एक घर में रहती है. पड़ोसियों के मुताबिक वह औरत बहुत झगड़ालू है. वह अक्सर बात-बात पर झगड़ा करती रहती है. ज़रा सी बात पर अपना आपा खो देती है. ग्राम पंचायत के मुखिया दीपांकर बर्मन ने कहा कि औरत दिमागी तौर पर ठीक नहीं है.

ुलिस मामले की जांच कर रही है. जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस तन्मय मुखर्जी ने कहा कि शुरुआती जांच हो चुकी है. अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola