कोलकाता में जमकर बरसे बादल, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश का अनुमान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 1:41 AM

विज्ञापन

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए भी सतर्कता जारी की गयी है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

शनिवार तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, बुधवार तक होती रहेगी छिटपुट बारिश

संवाददाता, कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार तक राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश होगी. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए भी सतर्कता जारी की गयी है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है. शनिवार के बाद बारिश कुछ कम हो सकती है. गुरुवार को कोलकाता सहित आसपास के जिलों में बारिश हुई. दिन में ही आकाश काले बादलों से ढंक गया था. शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बंगाल के जिलों में बुधवार तक छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है. निम्न दबाव के कारण राज्य के तटवर्ती इलाकों में तेज गति से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ उत्तर और बंगाल की खाड़ी के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola