ePaper

‘डाना’ से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, तेज गति से चल सकती है हवा

Updated at : 24 Oct 2024 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
‘डाना’ से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, तेज गति से चल सकती है हवा

बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट. चक्रवाती तूफान को देखते हुए 25 अक्तूबर तक समुद्र में ना जायें मछुआरे

संवाददाता, कोलकाता.

बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने 24 और 25 अक्तूबर को दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 23 से 25 अक्तूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि 23 अक्तूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है और 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह तक इसके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह डाना और शक्तिशाली हो जायेगा. गुरुवार व शुक्रवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद व नदिया में भी भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. कोलकाता व पासवर्ती जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार सुबह से पूर्व मेदिनीपुर व दक्षिण 24 परगना में हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे रहेगी. शुक्रवार सुबह पूर्व मेदिनीपुर में हवा की गति 120 किमी प्रति घंटे हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली व बांकुड़ा में शुक्रवार तक हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे रह सकती है. कोलकाता व हल्दिया बंदरगाह के लिए हाइ अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola