ePaper

आज से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश के आसार

Updated at : 24 Jul 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
आज से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 24 से 28 जुलाई तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 24 से 28 जुलाई तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आइएमडी ने कहा है कि 25 से 28 जुलाई के बीच कुछ उप-हिमालयी जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया सहित कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. 25 जुलाई यानी शुक्रवार को कोलकाता में भारी बारिश होने की आशंका है. मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के उत्तर व मध्य भाग और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है. 24 से 27 जुलाई तक इन क्षेत्रों में 55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola