दत्तपुकुर : खेत से युवक का सिर विहीन शव बरामद

Updated at : 04 Feb 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
दत्तपुकुर : खेत से युवक का सिर विहीन शव बरामद

दत्तपुकुर थाना अंतर्गत छोटो जागुलिया पंचायत अधीन मालियापुर ग्राम में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या का मामला सामने आया है

विज्ञापन

बारासात. दत्तपुकुर थाना अंतर्गत छोटो जागुलिया पंचायत अधीन मालियापुर ग्राम में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या का मामला सामने आया है. सोमवार सुबह खेत से 40 वर्षीय युवक का सिर विहीन शव पुलिस ने बरामद किया. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. कुछ अंश जले भी थे. इससे आशंका जतायी जा रही है कि शव को जलाने की कोशिश भी की गयी थी. शव के पास ही खून लगे कई ग्लास, बोतल और खाली चिप्स पैकेट मिले हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खेत में गयी स्थानीय एक महिला की नजर वहां पड़े सिर विहीन शव पर गयी. उसने आसपास के लोगों को सूचना दी. उधर, खबर पाकर दत्तपुकुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डॉग स्क्वाड की मदद से इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शव का सिर नहीं मिला. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक का गुप्तांग भी क्षतिग्रस्त था. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि वारदात से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी. घटना में कई लोग शामिल हैं.

बारासात पुलिस जिला की एसपी प्रतीक्षा झारखरिया ने कहा है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है. मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola