पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा का बंगाल कनेक्शन, किसकी शादी में किया था डांस?

कोलकाता की सड़क पर पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का बिंदास अंदाज.
Jyoti Malhotra Bengal Connection: पाकिस्तान की सेना के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बंगाल कनेक्शन सामने आया है. वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ही नहीं, उत्तर बंगाल से लेकर नदिया एवं उत्तर 24 परगना के बैरकपुर समेत विभिन्न जगहों का दौरा किया है. अब जांच एजेंसियां बंगाल के ट्रैवल ब्लॉगर से पूछताछ करने की तैयारी में है. आप भी पढ़ें, पाकिस्तानी जासूस ने बंगाल में क्या-क्या गुल खिलाये.
Jyoti Malhotra Bengal Connection: पाकिस्तानी सेना के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा नामक यूट्यूबर गिरफ्तारी के पहले एक बार नहीं, बल्कि कई बार कोलकाता आ चुकी है. ज्योति ने न केवल कोलकाता, बल्कि उत्तर बंगाल से लेकर नादिया एवं उत्तर 24 परगना के बैरकपुर समेत विभिन्न स्थानों का दौरा कर चुकी है. बताया जा रहा है कि उसने नादिया के सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा किया है. ज्योति उत्तर बंगाल के चिकन नेक क्षेत्र, असम सीमा पर स्थित जयगांव और कोरोनेशन ब्रिज का भी दौरा कर चुकी है. ज्योति के बंगाल दौरे के दौरान उसके साथ ट्रैवल ब्लॉगर सौमित भट्टाचार्य भी थे. कोलकाता के विभिन्न स्थलों का दौरा करने के बाद ज्योति उत्तर 24 परगना के बैरकपुर भी गयी थी. वहां भारतीय सेना की छावनी और ट्रेनिंग सेंटर भी है.
कोलकाता में ट्रैवल ब्लॉगर सौमित भट्टाचार्य से मिली थी ज्योति
जांच एजेंसी के अधिकारी बताते हैं कि ज्योति मल्होत्रा द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में सौमित भट्टाचार्य नामक आसनसोल निवासी नजर आये हैं. वह इस समय अंडमान में हैं. पत्रकारों द्वारा किये गये फोन में सौमित ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान उनकी ज्योति से मुलाकात हुई थी. उद्घाटन से एक सप्ताह पहले सौमित वीडियो ब्लॉगिंग के लिए अयोध्या गये थे. वहीं पर उनकी मुलाकात ज्योति से हुई थी. सौमित का कहना है कि उसी स्रोत के माध्यम से ज्योति कोलकाता आयी थी और उससे संपर्क की थी. इधर, केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से सौमित से संपर्क कर ज्योति के बारे में बयान लेने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बैरकपुर एवं हावड़ा भी गयी थी ज्योति
पता चला है कि कोलकाता पहुंचने के बाद ज्योति उसके साथ बैरकपुर के एक मशहूर बिरयानी शॉप पर गयी थी. वहां ज्योति और सौमित साथ में भोजन किये थे. ज्योति तीन महीने पहले ही कोलकाता आयी थी. सौमित उससे मिलने हावड़ा स्टेशन गये थे. वहां से ज्योति सौमित के साथ बैरकपुर गयी थी.
पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नवविवाहित जोड़े के साथ ज्योति ने किया था डांस
सौमित ने फोन पर यह भी बताया कि बिरयानी खाने के बाद वह और ज्योति बैरकपुर से लांच की मदद से हुगली के सेवड़ाफुली गंगाघाट गये थे. एक अन्य ट्रैवल ब्लॉगर मोहित की शादी के बाद ज्योति उससे मिलने वहां से लिलुआ ट्रेन से पहुंची थी. ज्योति ने शादी का वीडियो भी एक ब्लॉग के रूप में पोस्ट किया. ज्योति ने एक नवविवाहित जोड़े के साथ नृत्य भी किया था.
- ट्रैवल ब्लॉगर सौमित भट्टाचार्य की मदद से ज्योति कर चुकी है बंगाल दौरा
- कोलकाता पुलिस – सेंट्रल जांच एजेंसी चाहे तो जांच में करेंगे हरसंभव मदद
- ट्रैवल ब्लॉगर सौमित भट्टाचार्य का बयान लेने की कोशिश में जांच एजेंसी
ज्योति पाकिस्तानी एजेंट थी, मैं इससे अनजान था : सौमित
सौमित ने कहा कि भले ही वे दोनों साथ-साथ यात्रा किये थे, लेकिन उन्हें ज्योति के बारे में कुछ भी पता नहीं था. उसने कहा कि अगर उसे पता होता कि ज्योति का पाकिस्तान से कोई संबंध है, तो वह उससे कभी दोस्ती नहीं करता. हालांकि, ज्योति ने कोलकाता और आसपास के इलाकों के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी पड़ोसी देश को भेजी है या नहीं, जांच अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद के लिए तैयार कोलकाता पुलिस
इधर, ज्योति के बंगाल दौरे को लेकर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने कहा कि ज्योति के दौरे को लेकर अगर सेंट्रल जांच एजेंसी जांच में किसी भी तरह की मदद कोलकाता पुलिस से चाहेगी, तो हर संभव मदद दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें
JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले
Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
भाजपा की महिला नेता ने पार्टी को दिया झटका, समर्थकों के साथ झामुमो में हुईं शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




