ePaper

भाजपा की महिला नेता ने पार्टी को दिया झटका, समर्थकों के साथ झामुमो में हुईं शामिल

Updated at : 19 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Leader Ankita Verma Joins JMM

अंकिता वर्मा काझामुमो में स्वागत करते विनोद कुमार पांडेय.

BJP Leader Ankita Verma Joins JMM: झारखंड भाजपा को एक झटका लगा है. पार्टी की महिला नेता अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो में शामिल हो गयीं हैं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी और पार्टी में उनका स्वागत किया. विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होने वाली महिलाओं को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया.

विज्ञापन

BJP Leader Ankita Verma Joins JMM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सोमवार को एक झटका लगा. पार्टी की महिला नेता अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गयीं. झामुमो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा कार्यसमिति की सदस्य अंकिता वर्मा की अगुवाई में रांची की सैड़कों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली. झामुमो ने कहा है कि अंकिता वर्मा ने झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा है.

विनोद पांडेय ने अंकिता वर्मा और अन्य को दिलायी सदस्यता

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी और पार्टी में उनका स्वागत किया. विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होने वाली महिलाओं को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया. संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प भी दिलवाया.

भाजपा छोड़ झामुमो की सदस्यता लेने वाली महिला कार्यकरक्ताओं को संबोधित करते विनोद कुमार पांडेय व अन्य.

सदस्यता लेने वाली महिलाओं में ये थीं प्रमुख

सदस्यता लेने वालों में अंकिता वर्मा के अलावा मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

झामुमो के ये नेता भी मौके पर रहे मौजूद

इस अवसर पर रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली के सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया एवं प्रदीप मिर्धा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 19 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले

Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola