हकीमपुर होगा तृणमूल कांग्रेस का शेषपुर : अर्जुन सिंह

Updated:
विज्ञापन
हकीमपुर होगा तृणमूल कांग्रेस का शेषपुर : अर्जुन सिंह

एसआइआर के आतंक के बीच हर रोज भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों का बांग्लादेश पलायन देखा जा रहा है.

विज्ञापन

बैरकपुर. एसआइआर के आतंक के बीच हर रोज भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों का बांग्लादेश पलायन देखा जा रहा है. इस कारण उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर चेकपोस्ट पर विगत कुछ दिनों से बांग्लादेशियों को वापस जाने की होड़ लगी है. इसी बीच, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने सत्तारूढ़ दल पर हमला बोला. उन्होंने इस स्थिति को लेकर कहा कि माकपा के शासन काल में ममता बनर्जी कहती थीं कि केशपुर माकपा का शेषपुर होगा, क्योंकि केशपुर माकपा का गढ़ था. श्री सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए हकीमपुर ही शेषपुर होगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola