सीमा से लौट रहे बांग्लादेशियों के भारतीय दस्तावेज हो रहे जब्त

Updated:
विज्ञापन
सीमा से लौट रहे बांग्लादेशियों के भारतीय दस्तावेज हो रहे जब्त

उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के हकीमपुर सीमांत इलाके के जरिये बांग्लादेशियों के बांग्लादेश लौटने के मामलों में अब पुलिस ने चौराहे व विभिन्न मुख्य प्वाइंटों पर चेकिंग उनके दस्तावेज जब्त किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

बशीरहाट.

पश्चिम बंगाल में एसआइआर को लेकर आतंक के बीच ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में अब बंगाल छोड़ कर वापस बांग्लादेश लौटने की होड़ लगी है. इसी बीच उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के हकीमपुर सीमांत इलाके के जरिये बांग्लादेशियों के बांग्लादेश लौटने के मामलों में अब पुलिस ने चौराहे व विभिन्न मुख्य प्वाइंटों पर चेकिंग उनके दस्तावेज जब्त किये जा रहे हैं, जो दस्तावेज भारत में रहते हुए अवैध रूप से बनाये गये हैं. ताकि वे उस दस्तावेज के सहारे अवैध तरीके से फिर वापसी न कर सकें. विगत कुछ दिनों में हकीमपुर सीमा इलाके से 1720 बांग्लादेशी वापस बांग्लादेश लौट गये. रोजाना स्वरूपनगर में हकीमपुर चेक पोस्ट पर भारी संख्या में बांग्लादेशियों की भीड़ जुट रही है. जो अवैध रूप से आकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रह रहे थे. इस दौरान कइयों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वे लोग एजेंटों के सहारे रुपये देकर भारत में प्रवेश कर यहां काम कर रह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola