जिंदा होते, तो रवींद्रनाथ को भी हीयरिंग में बुलाते
Updated at : 01 Jan 2026 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

कवि जय गोस्वामी को एसआइआर हीयरिंग में बुलाया गया है. इस पर शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि वे बंगाल और बंगाली कल्चर को कैसे देखते हैं.
विज्ञापन
मंत्री ब्रात्य बसु का तंज
कोलकाता. कवि जय गोस्वामी को एसआइआर हीयरिंग में बुलाया गया है. इस पर शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि वे बंगाल और बंगाली कल्चर को कैसे देखते हैं. ब्रात्य बसु ने कहा कि जय गोस्वामी कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. अगर जय गोस्वामी को एसआइआर हीयरिंग के लिए बुलाया गया. तो अगर जिंदा होते, तो रवींद्रनाथ टैगोर को भी बुलाया जाता. राज्य में एसआइआर एन्यूमरेशन फाॅर्म जमा करने के चरण के बाद अब हीयरिंग चल रही है. इस हीयरिंग चरण को लेकर एक के बाद एक शिकायतें पहले ही सामने आ चुकी हैं. जय गोस्वामी को भी यही दिक्कत हुई. उनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में था, इसके बावजूद उन्हें अचानक हीयरिंग के लिए बुलावा भेजा गया. इस पूरे घटनाक्रम पर शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने तंज कसते हुए टिप्पणी की कि यह स्थिति हास्य और चिंता, दोनों का मिश्रण है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




