हाबरा : सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक. हाबरा के राजबल्लभपुर हाइ स्कूल इलाके की घटना
शर्मनाक. हाबरा के राजबल्लभपुर हाइ स्कूल इलाके की घटना पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ बारासात. उत्तर 24 परगना के हाबरा के राजबल्लभपुर हाइ स्कूल इलाके में एक सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप एक युवक पर लगा है. कथित तौर पर आरोपी, बच्ची को उसके घर के सामने से उठाकर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया. घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क अवरोध कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सतीश सरकार है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात आरोपी ने अपने पड़ोस की सात साल की एक बच्ची को उसके घर के सामने से उठा ले गया और उसका यौन उत्पीड़ किया. इधर, काफी देर तक बच्ची को नहीं पाकर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. बाद में बच्ची ने मिलने पर अपने माता-पिता को सारी बात बतायी. इसके खिलाफ गुरुवार सुबह लोगों ने पथावरोध कर प्रदर्शन किया. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पता चला है कि 10 साल पहले भी उसे दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. पीड़िता को मेडिकल ले लिए ले जाया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










