राज्यपाल ने उत्तर बंगाल के भूस्खलन की घटना पर केंद्र और राज्य को सौंपी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उत्तर बंगाल के भूस्खलन प्रभावित इलाकों के अपने दौरे से प्राप्त निष्कर्षों का विवरण देते हुए केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उत्तर बंगाल के भूस्खलन प्रभावित इलाकों के अपने दौरे से प्राप्त निष्कर्षों का विवरण देते हुए केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है. उनकी रिपोर्ट में इसी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से पहले, उसके दौरान और बाद में उठाये जानेवाले आवश्यक कदमों से जुड़े सुझाव शामिल हैं. पिछले हफ्ते उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की जान चली गयी थी.

बोस ने यहां राजभवन में कहा, ‘इलाकों का दौरा करने और पीड़ितों से बातचीत करने के बाद मैंने सक्षम अधिकारियों, भारत सरकार और राज्य सरकार को इसी तरह की आपदाओं से पहले, उसके दौरान और बाद में उठाये जाने वाले कदमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है.’’

उन्होंने कहा, ‘अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, तो हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इसे रोकने के लिए कुछ पहल करने और कदम उठाने की जरूरत है. मैंने अपनी रिपोर्ट में अन्य देशों में इसके लिए अपनायी गयी सर्वोत्तम प्रथाओं को भी सूचीबद्ध किया है.’ डॉ बोस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आपदा प्रभावित परिवारों से बातचीत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola