ePaper

फुटबॉल मैच फिक्सिंग में अब गोलकीपर बेंगलुरु से अरेस्ट

Updated at : 16 Dec 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल मैच फिक्सिंग में अब गोलकीपर बेंगलुरु से अरेस्ट

फुटबॉल मैच फिक्सिंग के मामले में लालबाजार के एंटी चिटिंग विभाग ने गोलकीपर केबिन केशी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. फुटबॉल मैच फिक्सिंग के मामले में लालबाजार के एंटी चिटिंग विभाग ने गोलकीपर केबिन केशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, केशी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. वह कोलकाता के एक प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब का गोलकीपर है. आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने सुनवाई के दौरान 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया. सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि गिरफ्तार युवक फुटबॉल मैच फिक्सिंग में शामिल था और उसके कब्जे से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. यह गिरफ्तारी इस मामले में छठी है. इससे पहले एंटी चिटिंग विभाग ने जांच के दौरान आकाश दास, सुजय भौमिक, राहुल साहा, अब्दुल राशिद और निवास राणा को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. मामला बहूबाजार थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर सामने आया था, जिसमें एक संगठन ने फुटबॉल मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola