डेट पर गयी युवती को प्रेमी ने लूटा, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डेट पर गयी युवती को प्रेमी ने लूटा, गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बजबज की रहने वाली युवती की दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए विशाल से हुई थी.

विज्ञापन

कोलकाता. न्यूटाउन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित प्रेमी डेट पर मिली युवती के लाखों के गहने लेकर चंपत हो गया. हालांकि, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी विशाल अग्रवाल (35) को हावड़ा से धर दबोचा. जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के बजबज की रहने वाली युवती की दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए विशाल से हुई थी. दोनों में प्यार परवान चढ़ा और वे मिलने के लिए न्यूटाउन पहुंचे. मुलाकात के दौरान विशाल ने युवती के सोने के गहनों – कान की बालियां, गले की चेन और अंगूठी को पहनकर तस्वीरें खिंचवाने की जिद की. युवती जैसे ही पानी लेने गयी, विशाल गहने लेकर फरार हो गया. पीड़िता ने न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola