नदिया में गुब्बारे की गैस वाला सिलिंडर फटने से युवती की मौत

नदिया जिले के कल्याणी के घोड़ागाछा में शनिवार देर रात मेले में गैस सिलिंडर फटने से एक युवती की मौत हो गयी. मृत युवती की पहचान मुस्कान मंडल (22) के तौर पर हुई है.
तीन घायलों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल
प्रतिनिधि, कल्याणी
नदिया जिले के कल्याणी के घोड़ागाछा में शनिवार देर रात मेले में गैस सिलिंडर फटने से एक युवती की मौत हो गयी. मृत युवती की पहचान मुस्कान मंडल (22) के तौर पर हुई है. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.
मुस्कान मंडल का घर कल्याणी थाने के घोड़ागाछा इलाके में है. वह रात करीब 12 बजे मेला देखने चली गयी. घर आये रिश्तेदार उस समय मेले में थे. मेले में पहुंचकर उसने अपने एक रिश्तेदार को बुलाया. तभी पास में मौजूद गुब्बारा भरने वाले गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया. घटना में चार लोग घायल हो गये. मुस्कान की हालत गंभीर होने पर उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.
तीन घायलों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल है. उनका इलाज किया किया जा रहा है. मेला समिति के एक सदस्य के अनुसार, गुब्बारे की दुकान मेले में नहीं थी. मेले के बाहर एक व्यक्ति गैस के गुब्बारे बेच रहा था. स्थानीय निवासी ताहुद्दीन मंडल ने कहा कि बाहर का आदमी गुब्बारा बेच रहा था. यह मेला सैकड़ों वर्ष पुराना है. यह कब्रिस्तान के मैदान में हुआ करता था. पिछले 6-7 सालों से जगह बदलकर यह स्कूल के मैदान में लग रहा है. इस बीच, मृत युवती की सास ताहुरा बीबी ने कहा कि करीब 12:00 से 1:00 बजे का समय था. वह अपने बेटे को मेरे पास छोड़कर अकेले चली गयी. उसने कहा- लड़का सो रहा है, तुम देखना, मैं मेले से आती हूं.
मृत युवती के ससुर असीम मंडल ने कहा कि हम खाना खाकर बैठ गये. रिश्तेदार घर आये थे.वे मेले में गये. वे पहले ही चले गये थे. वह गैस सिलिंडर से कुछ दूर खड़ा होकर अपने परिजनों को बुला रही था. वहीं गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




