गंगासागर में होंगे राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Updated:
विज्ञापन
गंगासागर में होंगे राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

दक्षिण 24 जिले के सागरद्वीप पर गंगा और सागर के मिलन स्थल पर हर साल की तरह इस बार भी गंगासागर मेले लगने जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 जिले के सागरद्वीप पर गंगा और सागर के मिलन स्थल पर हर साल की तरह इस बार भी गंगासागर मेले लगने जा रहा है. इस बार गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्री इस पावन स्थल से ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे. जिला प्रशासन की ओर से इसका नाम बांग्लार मंदिर दिया गया है. इसके तहत दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर. कालीघाट, तारापीठ मंदिर, दक्षिणेश्वर, उत्तर बंगाल का महाकाल मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को लाइटिंग के जरिये दिखाया जायेगा, ताकि श्रद्धालु गंगासागर में ही राज्य के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकें.

इस बार भी गंगासागर मेले होगा क्लीन व ग्रीन : गंगासागर को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए इस वर्ष सागरद्वीप सौर ऊर्जा से जलने वाली 100 स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. वहीं, मेले के दौरान सुंदरिनी सहकारी समिति द्वारा संचालित एक बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग उत्पादन इकाई सागर में भी स्थापित किया जायेगा. इसकी उत्पादन क्षमता प्रति माह चार हजार किलोग्राम कैरी बैग होगी. इसके अतिरिक्त सागर मेला स्थल पर प्लास्टिक बोतल को रिसाइकिल करने वाले चार यंत्र भी स्थापित किये जायेंगे, ताकि इस बार भी गंगासागर को क्लीन और ग्रीन के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त रखा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola