दत्तपुकुर : युवती से गैंगरेप जान से मारने की धमकी एक किया गया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दत्तपुकुर : युवती से गैंगरेप जान से मारने की धमकी एक किया गया गिरफ्तार

दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के कदमगाछी इलाके में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

बारासात. दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के कदमगाछी इलाके में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय दास है और फरार आरोपी की पहचान शुभो साहा के रूप में हुई है. आरोप है कि कुछ दिन पहले दोनों युवक रात के समय पीड़िता के घर में घुसे और कमरे में सो रही युवती से दुष्कर्म किया. शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं.

परिवार का आरोप है कि उन्हें उसी तरह की वारदात को दोहराने की धमकी दी जा रही है जैसी हाल में आरजी कर मामले में हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola