शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 1:23 AM
विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने पर मोटी रकम रिटर्न देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है.
अधिक रिटर्न का झांसा देकर वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना, छह जालसाज गिरफ्तार
संवाददाता, कोलकाताविधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने पर मोटी रकम रिटर्न देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, सॉल्टलेक निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने गत जून माह में थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी कि सोशल मीडिया में उन्होंने एक पोस्ट देखा था, जिसमें शेयर बाजार में रुपये इंवेस्ट करने पर अधिक पैसा रिटर्न देने की बात कही गयी थी. वह देख जब उन्होंने उक्त पोस्ट में दी जानकारी के आधार पर संपर्क किया, तो उन्हें निवेश करने पर रातों-रात अधिक रिटर्न का लालच दिया गया. झांसे में आकर उन्होंने दिये गये एक अकाउंट में जालसाजों की बातों में आकर कई किस्तों में लगभग एक करोड़ रुपये निवेश किया. अंतत: उन्हें कुछ भी रिटर्न नहीं मिला. जालसाजों ने संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया. फिर उन्हें ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पुलिस को पता चला कि जिस खाते में एक करोड़ रुपये भेजे गये हैं,वह अकाउंट देश से बाहर का है. पैसा एक विदेशी बैंक खाते में गया है. इसके बाद पुलिस को एहसास हुआ कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार छह लोगों से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि इस गिरोह के लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए हैं, जो मूल रूप से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ही वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा प्रलोभ देकर अपना शिकार बनाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










