ePaper

राज्य पुलिस के पूर्व आइजी पंकज दत्ता का निधन

Updated at : 01 Dec 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य पुलिस के पूर्व आइजी पंकज दत्ता का निधन

गत 23 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सेमिनार में भाग लेने के दौरान वह अचानक गंभीर रूप बीमार पड़ गये थे.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य पुलिस के पूर्व व सेवानिवृत्त आइजी पंकज दत्ता का निधन हो गया. उन्होंने शनिवार को वाराणसी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे. गत 23 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सेमिनार में भाग लेने के दौरान वह अचानक गंभीर रूप बीमार पड़ गये थे. उन्हें वाराणसी के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब से उनका इलाज उसी अस्पताल में चल रहा था और शनिवार को उनकी मौत हो गयी. वह राज्य पुलिस के आइजी के पद पर रहते हुए वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे. आरजी कर व अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले के विरोध में भी दत्ता मुखर थे. अक्तूबर की शुरुआत में प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में राज्य के पूर्व आइजी की एक टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया था. उनके खिलाफ महानगर के एक थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इस घटना को लेकर राज्य सरकार के विरोध में उतरे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola