नये शैक्षणिक सत्र से एचएस में जोड़े जायेंगे पांच नये विषय

Updated at : 20 Feb 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
नये शैक्षणिक सत्र से एचएस में जोड़े जायेंगे पांच नये विषय

उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने उच्च माध्यमिक के 2025-2026 शैक्षणिक वर्ष से पांच नये विषय जोड़ने की योजना बनायी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने उच्च माध्यमिक के 2025-2026 शैक्षणिक वर्ष से पांच नये विषय जोड़ने की योजना बनायी है. अगले शैक्षणिक वर्ष से छात्र इन पांच नये विषयों का अध्ययन कर सकेंगे.

शिक्षकों का मानना है कि इस नये कदम से शिक्षा के मुद्दे पर विद्यार्थियों को नयी जानकारी मिलेगी. अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च माध्यमिक में सेमेस्टर शुरू होने जा रहा है. नये विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस (एड्स) और कंप्यूटर साइंस शामिल होंगे. एनवायरमेंटल साइंस एंड बायोलॉजिकल साइंस या केमेस्ट्री को स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़े जाने पर विचार किया जा रहा है.

शिक्षकों का मानना है कि एआइ जैसे विषयों में आज के दौर में काफी संभावनाएं हैं. लेकिन नये सब्जेक्ट शुरू करने से पहले स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए. कई स्कूलों में शिक्षकों के कई पद वर्षों से रिक्त पड़े हुए हैं. नये विषयों के लिए अनुभवी व योग्य शिक्षक भी होने चाहिए, तभी यह योजना सफल सिद्ध होगी. शिक्षकों के अभाव में शिक्षा के स्तर में बदलाव नहीं आ सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola