ePaper

कल एक साथ पांच लाख लोग करेंगे पाठ

Updated at : 06 Dec 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
कल एक साथ पांच लाख लोग करेंगे पाठ

महानगर में रविवार को ऐतिहासिक सामूहिक गीता पाठ की तैयार है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को होनेवाले इस वृहद आयोजन में पांच लाख लोग सामूहिक गीता का पाठ करेंगे.

विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ की तैयारियां पूरी

संवाददाता, कोलकाता

महानगर में रविवार को ऐतिहासिक सामूहिक गीता पाठ की तैयार है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को होनेवाले इस वृहद आयोजन में पांच लाख लोग सामूहिक गीता का पाठ करेंगे. कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजकों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित किया गया. इसमें गीता पाठ कार्यक्रम के अध्यक्ष और सनातन संस्कृति संसद के सभापति स्वामी प्रदीप्तानंद उर्फ कार्तिक महाराज ने उम्मीद जतायी कि इस कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक लोग आयेंगे. मीडिया को संबोधित करते हुए स्वामी निर्गुणानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित देशभर की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

आयोजकों का मानना है कि यह भारत में गीता पाठ का सबसे बड़ा आयोजन होगा. इससे पहले नवद्वीप, कोलकाता और सिलीगुड़ी में सफल गीता यज्ञ का आयोजन हो चुका है. इस बार असम, त्रिपुरा, दिल्ली, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों से लोगों के आने की उम्मीद है. नेपाल और बांग्लादेश से भी संत और गीता प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है.

कार्तिक महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई संबंध नहीं है. उद्देश्य केवल आम लोगों तक सनातन की मूल भावना और गीता के संदेश को पहुंचाना है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण आवश्यक नहीं है. हर इच्छुक व्यक्ति आ सकता है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजन स्थल पर कुल 25 गेट बनाये जा रहे हैं और पूरा परिसर अर्ध चंद्राकार संरचना में तैयार किया जा रहा है. सभी प्रतिभागियों को गीता की प्रति नि:शुल्क दी जायेगी.

पार्थ सारथी, चैतन्य और शंकराचार्य तीन मंच बनाये गये हैं, जिन पर क्रमशः प्रथम, नवम और 18वें अध्याय का पाठ होगा. सुबह आठ बजे वैदिक पाठ का संचालन रवींद्रनाथ भट्टाचार्य करेंगे, जो कलकत्ता विश्वविद्यालय के डीन रहे हैं. 9.30 बजे से प्रवचन शुरू होगा और 11.30 बजे तक जारी रहेगा. शंख ध्वनि और उल्लू ध्वनि के साथ पूरे परिसर का माहौल आध्यात्मिक बनाया जायेगा. 12.30 बजे तक सामूहिक गीता पाठ पूरा होगा और अंत में गीता पाठ के उद्देश्य का संकल्प पाठ कराया जायेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे. मुख्य अतिथि पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा होंगी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जितेंद्रानंद और गोरखपुर के गीताप्रेमी संत के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola