उलबेड़िया से 70 किलो गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

लबेड़िया थाने की पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गांजा जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
हावड़ा. उलबेड़िया थाने की पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गांजा जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम शेख बापी, अरशद मोल्ला, अविनाश प्रधान, उत्तम प्रधान और सुशांत मुंडा हैं. पुलिस ने बताया कि इनके पास से 70 किलो गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, ये पांचों दो कार पर सवार थे और ओडिशा से गांजा लेकर कोलकाता आ रहे थे. शुक्रवार की देर रात को नाका चेकिंग के दौरान दोनों वाहनों की तलाशी ली गयी. दोनों वाहनों की डिक्की में गांजा रखा हुआ था. पुलिस ने गांजा के साथ पांचों को पकड़ लिया. इनके पास से 23,520 नकद भी बरामद हुए हैं. पांच आरोपियों में से तीन ओडिशा के और बाकी दो दक्षिण 24 परगना के रहने वाले हैं. शनिवार सभी आरोपियों को उलबेड़िया अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने सभी को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया. मालूम रहे कि ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने पिछले एक महीने में विभिन्न जगहों से 913 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




