तृणमूल विधायक के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 1:09 AM
आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को धमकी देने को लेकर दर्ज करायी गयी शिकायत
आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को धमकी देने को लेकर दर्ज करायी गयी शिकायत कोलकाता. बुधवार को विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि वह सरकार से वेतन ले रहे हैं, सुविधाएं ले रहे हैं, मरीजों को परिसेवा देना उनका दायित्व है. जब हमलोग इसमें हाथ लगायेंगे, तब क्या होगा. डॉक्टर कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. उन्होंने घेराव करने व सड़क पर उतरने की बात भी कही थी. उनके इस बयान के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बहरमपुर में तृणमूल विधायक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. एसोसिएशन का कहना था कि विधायक के बयान के बाद वे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस से इस बारे में कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया गया है. एसोसिएशन की ओर से जिले के पुलिस सुपर को इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










