ePaper

पासबुक अपडेट करने को लेकर हुई मारपीट

Updated at : 16 Apr 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
पासबुक अपडेट करने को लेकर हुई मारपीट

बताया गया कि एक ग्राहक मशीन में चार पासबुक अपडेट करा रहे थे, जिससे काफी समय लग रहा था.

विज्ञापन

हुगली. नववर्ष की सुबह हुगली के चुंचुड़ा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कियोस्क शाखा में पासबुक अपडेट को लेकर दो वरिष्ठ नागरिकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बताया गया कि एक ग्राहक मशीन में चार पासबुक अपडेट करा रहे थे, जिससे काफी समय लग रहा था. तभी पीछे खड़े एक अन्य ग्राहक ने अनुरोध किया कि उसे केवल एक पासबुक अपडेट करानी है, कृपया थोड़ा समय दे दें क्योंकि वह जल्दी में हैं. इस पर पहले ग्राहक ने गाली-गलौज शुरू कर दी. दूसरे ग्राहक ने भी पलटकर जवाब दिया, जिससे मामला और बढ़ गया. आरोप है कि पहले ग्राहक ने अचानक दूसरे ग्राहक के हाथ में काट लिया जिससे खून बहने लगा, और फिर उसके चेहरे पर घूंसा भी मार दिया. घटना के समय कियोस्क में एक सुरक्षा रक्षक और एक अन्य ग्राहक मौजूद थे, जिन्होंने मारपीट की पुष्टि की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola