संदेशखाली में तृणमूल के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
संदेशखाली में तृणमूल के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पांच घायल

बशीरहाटसंदेशखाली एक नंबर ब्लॉक अधीन सेहेरा राधानगर ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बैठक में रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने को लेकर बात बिगड़ी

संवाददाता, बशीरहाट

संदेशखाली एक नंबर ब्लॉक अधीन सेहेरा राधानगर ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पंचायत प्रधान समेत उनके कुछ समर्थित सदस्यों ने मिलकर कथित तौर पर तैयार एक फर्जी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर के लिए पंचायत के कुछ सदस्यों को बाध्य किया, हस्ताक्षर नहीं करने पर उन पर हमले कर उनकी पिटाई की गयी. पांच सदस्य घायल है, जिसमें दो अस्पताल में भर्ती है.

जानकारी के मुताबिक, सेहेरा राधानगर ग्राम पंचायत की ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों को लेकर एक बैठक हुई. आरोप है कि ग्राम पंचायत की प्रधान दीपाली दास समेत कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने ऑडिट रिपोर्ट में कथित तौर पर गड़बड़ी कर आय और व्यय के बारे में गलत जानकारी देकर झूठी रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें कई विकास कार्यों को वास्तव में करने की बजाय उन्हें सिर्फ नोटबुक में लिखकर फर्जी रिपोर्ट तैयार की गयी.

इसके बाद उस रिपोर्ट पर पंचायत प्रधान सहित कई पंचायत सदस्यों ने साइन कर अन्य पंचायत सदस्यों को भी हस्ताक्षर के लिए कहा. बताया जा रहा है कि 11 तृणमूल पंचायत सदस्य उस रिपोर्ट पर बिना हस्ताक्षर किये पंचायत से चले गये. आरोप है कि इसके बाद ही पंचायत प्रधान दीपाली दास और उनके समर्थकों ने उन पंचायत सदस्यों को पकड़ कर उनकी पिटाई की. खबर पाकर मौके पर पहुंची नजाट थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola