ePaper

अस्पताल में महिला मरीज से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 05 Aug 2025 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में महिला मरीज से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

इकबालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

इकबालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अब्दुल सुभान बताया गया है. घटना तीन अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे की है.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की सर्जरी के बाद जब उसे ऑपरेशन थियेटर से स्ट्रेचर पर बाहर लाया जा रहा था, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार को अब्दुल सुभान को गिरफ्तार कर लिया.

सोमवार को आरोपी को अलीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सुभाशीष भट्टाचार्य ने मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए बताया कि घटना अस्पताल परिसर में हुई, जो अत्यंत संवेदनशील स्थान है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola