माध्यमिक परीक्षा के दौरान छात्रा पर गिरा पंखा, घायल

दक्षिण 24 परगना जिले के बाटानगर में श्री रामकृष्ण आश्रम विवेकानंद विद्यामंदिर में एक परेशान करने वाली घटना हुई.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बाटानगर में श्री रामकृष्ण आश्रम विवेकानंद विद्यामंदिर में एक परेशान करने वाली घटना हुई. यहां माध्यमिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा पर अचानक छत के सहारे टंगा पंखा गिर गया. इस हादसे में छात्रा नंदिनी मकल गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसके माता-पिता चिंता में पड़ गये. बुधवार को माध्यमिक की लाइफ साइंस की परीक्षा थी. सूत्रों के अनुसार यह घटना परीक्षा शुरू होने के मात्र 15 मिनट बाद ही हो गयी. पंखा परीक्षा केंद्र में बैठी बाटानगर राष्ट्रीय शिक्षा मंदिर की छात्रा नंदिनी पर गिरा. घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया और नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इस घटना ने स्कूल परिसर के रखरखाव और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. इस घटना पर माता-पिता ने अपनी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया और प्रदर्शन किया. इस मामले की गहन जांच की मांग की. इस विषय में एडवांस्ड सोसाइटी फॉर हेडमास्टर्स एंड हेडमिस्ट्रेसेस के राज्य महासचिव चंदन माइति ने कहा, यह घटना स्कूलों में लापरवाही और रखरखाव की कमी का स्पष्ट संकेत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




