विधाननगर में फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, नौ अरेस्ट

प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोलकाता और विधाननगर समेत विभिन्न जगहों पर इस गिरोह के लोग फर्जी सिम कार्ड ग्राहकों को देते थे.
कोलकाता. विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के नाम शाहनवाज अहम उर्फ रूमी, मोहम्मद जाहिर, अर्कप्रभा रायचौधरी, जयंत मंडल, राकेश विश्वास, शुभ्रांशु माझी, सुजाता मित्रा, मोहम्मद समीउद्दीन और मोहम्मद जलालउद्दीन हैं. एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए इस गिरोह के नौ लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया. प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोलकाता और विधाननगर समेत विभिन्न जगहों पर इस गिरोह के लोग फर्जी सिम कार्ड ग्राहकों को देते थे. इसके बदले में असली दस्तावेज का जिरॉक्स फोटो लिया करते थे. ग्राहकों को नकली सिम दिया करते थे, जो एक्टिवेट ही नहीं होता था. सिम लेने के बाद वहां ग्राहक एक्टिवेट की कोशिश करते, तो नहीं होने पर उन्हें तकनीकी कारण बताकर भेज दिया जाता और कहा जाता था कि बाद में ऑटोमेटिक वेरिफाइ होकर हो जायेगा. ग्राहकों के जाने के बाद ये लोग उनके असली दस्तावेजों के सहारे असली सिम एक्टिवेट कर लेते थे. इस तरह आम लोगों को धोखा देकर उनके दस्तावेज पर सिम लेकर विभिन्न तरह के साइबर फ्रॉड के लिए उनके नाम से जारी सिम का इस्तेमाल करने के लिए जालसाज गिरोह के लोगों को मोटी रकम पर दिया करते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




