फर्जी कराटे प्रशिक्षण संस्थान छात्रों को कर रहे गुमराह : प्रेमजीत सेन

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 21 Dec 2025 12:43 AM

विज्ञापन

शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित एडवांस टेक्निकल कराटे सेमिनार में भाग लेने खड़गपुर पहुंचे प्रेमजीत सेन ने यह टिप्पणी की.

विज्ञापन

खड़गपुर में सेमिनार के दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष का बयान

खड़गपुर. कराटे एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय रेफरी व कोच प्रेमजीत सेन ने कहा है कि राज्यभर में मेंढक छतरी की तरह खुल चुके कई कराटे प्रशिक्षण संस्थान छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं, जिनसे छात्रों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है. शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित एडवांस टेक्निकल कराटे सेमिनार में भाग लेने खड़गपुर पहुंचे प्रेमजीत सेन ने यह टिप्पणी की. इस अवसर पर सेरसा स्टेडियम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में कराटे प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहे हैं, जिनकी प्रशिक्षण गुणवत्ता संदिग्ध है. आठ बार के ब्लैक बेल्ट विजेता प्रेमजीत सेन ने कहा, “अभिभावक बिना किसी सत्यापन के ही अपने बच्चों को इन संस्थानों में दाखिला दिला रहे हैं. परिणामस्वरूप छात्र जिला या राज्य स्तर पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं. मेडल की जगह केवल सर्टिफिकेट मिल रहा है. दरअसल, इन संस्थानों के कई प्रशिक्षकों में आवश्यक क्षमता का अभाव है.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही कुछ संस्थान राज्य कराटे संघों से अनुमोदित हों, लेकिन वहां प्रशिक्षण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है. कराटे को सही ढंग से सीखने के लिए योग्य और अनुभवी प्रशिक्षक के अधीन प्रशिक्षण लेना आवश्यक है.

प्रेमजीत सेन ने कहा कि विभिन्न जिलों में संचालित ऐसे संदिग्ध प्रशिक्षण शिविरों के खिलाफ आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. उन्होंने दावा किया कि सेसिंकई शितो-रयु कराटे डु एसोसिएशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर बच्चों को उचित तरीके से तैयार करते हैं. सही प्रशिक्षण, प्रायोजन की व्यवस्था और प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के जरिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल होती हैं, जिससे नौकरी की संभावनाएं भी बनती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कराटे का प्रशिक्षण केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी है. इस संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम मेदिनीपुर जिला सेसिंकाई शितो-रयु कराटे डु एसोसिएशन के महासचिव रासबिहारी पाल भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola