उलबेड़िया : बम बनाते समय विस्फोट, चार लोग झुलसे

उलबेड़िया थाना अंतर्गत तपना ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव में एक घर में अचानक विस्फोट होने से चार लोग बुरी तरह झुलस गये.
उलबेड़िया थाना अंतर्गत तपना ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव की घटना संवाददाता, हावड़ा उलबेड़िया थाना अंतर्गत तपना ग्राम पंचायत के फतेहपुर गांव में एक घर में अचानक विस्फोट होने से चार लोग बुरी तरह झुलस गये. चारों की हालत बेहद गंभीर है. इन चारों में पिता- पुत्र भी हैं. सभी को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि दो घायलों के नाम शेख शमसूर और शेख हलीम हैं. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि घर के अंदर बम बनाया जा रहा था, तभी विस्फोट हो गया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को एक घर में अचानक विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की छत टूट गयी. चारों लोग रक्तरंजित हालत में पड़े थे. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




